पुलिस अधीक्षक सुपौल द्वारा जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर स्थापित चेकपोस्टों का निरीक्षण किया गया,
---निरीक्षण के दौरान चेकपोस्टों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की कार्यप्रणाली, वाहन जांच की प्रक्रिया, अभिलेखों के संधारण, ड्यूटी रोस्टर तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया,
----निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा चेकपोस्टों पर तैनात पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच करने, विधि-व्यवस्था के प्रति सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया!
#policeofficer #checking #PoliceInvestigation #supaulbihar