चांदपुर: नूरपुर के ग्राम आलमपुर एडवा के जंगल में एक महिला की अधजली लाश मिली, लाश के पास एक डेढ़ साल की बच्ची रोती हुई मिली
नूरपुर के ग्राम आलमपुर एडवा के जंगल मे एक महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश के पास एक डेढ़ साल की बच्ची भी मिली है, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला की पहचान नही हो पाई है। बुधवार की सुबह करीब सात बजे रामगंगा पोषक नहर से ग्राम रोशनपुर को जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे एक गन्ने के खेत मे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।