औरैया: देवकली धाम से लौटते समय हादसा, पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, बहन के साथ ई-रिक्शा से घर लौट रही थी
देवकली मंदिर से दर्शन कर ई-रिक्शा से घर लौट रही महिला की पिकअप की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए 50 शैया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फतेहपुर के करमपुर गांव निवासी