मांट: 18 पब्बा में अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
Mat, Mathura | Aug 16, 2026 प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल दिनेश व दीपक की टीम ने बारहमासी चौराहा स्थित सरकारी ठेके की दुकान के पीछे से श्यामसुंदर निवासी नंद नगरिया को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 'नगीना जबरदस्त' मार्का के 18 टैट्रा पैक (पौवे) देशी शराब बरामद हुई।