जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके के माशका स्थित Sewa-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में मंगलवार शाम फायरिंग की घटना सामने आई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, CISF के एक हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपने साथियों पर सर्विस राइफल से गोली चला दी। फायरिंग में चार CISF कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए NHPC अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई। मृतकों में असिस्टेंट कमांडेंट, सब-इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल शामिल हैं।
फायरिंग के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस और CISF मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, विवाद की वजह और घटना की पूरी परिस्थितियां अभी जांच के दायरे में हैं।
#Kathua #SewaII #SewaProject #CISF #CISFNews #CISFFiring #NHPC #Basohli #Mashka #JammuKashmir #BreakingNews #JammuKashmirNews #RozanaHimachal