बरेली: बरेली के लाल फाटक पर गड्ढों से स्थानीय लोग परेशान, कारोबार में हो रहा नुकसान, जल भराव ने छीनी रोज़ी-रोटी
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के लाल फाटक पर जल भराव से हुए गड्ढों ने एक बार फिर स्मार्ट सिटी के दावों की पोल खोलती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल भराव होने के कारण उनके कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है जल भराव की समस्या ने उनकी रोजी-रोटी छीन ली है जिसके बाद स्थानीय लोगों ने भाजपा सरकार और स्थानीय शासन प्रशासन पर लापरवाही की गंभीर आरोप लगाए हैं