चौरीचौरा: बंशहिया ग्राम सभा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
चौरी चौरा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंशहिया में सोमवार को निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रमोद पासवान द्वारा सॉलिटेयर द मेडिसिटी अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे डाक्टर राजू जायसवालऔर डाक्टर मीनाक्षी गुप्ता ने मरीजों को जांच कर नि:शुल्क दवाई वितरण किया इस दौरान लगभग डेढ़ सौ से अधिक मरीजों का बीपी शुगर, डायबिटीज की जांच किया गया।