बक्सर: स्वतंत्रता दिवस से पहले, बक्सर रेलवे स्टेशन पर RPF-GRP ने चलाया सघन सुरक्षा अभियान, यात्रियों की गहन जांच
Buxar, Buxar | Aug 15, 2026 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर बक्सर रेलवे स्टेशन एवं रेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार देर शाम RPF बक्सर एवं राजकीय रेल थाना GRP बक्सर के पदाधिकारियों व जवानों ने संयुक्त रूप से विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत स्टेशन के प्रवेश एवं निकास द्वार, सभी प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया सहित अन्य संवेदनशील जगह की जांच हुई.