भानपुरा: सुनारी चौराहे पर भीषण सड़क हादसा: लोडिंग टेम्पो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, कई घायल
भानपुरा के सुनारी चौराहे पर शुक्रवार को दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक लोडिंग टेम्पो और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। इसी दौरान भानपुरा न्यू टारगेट एकेडमी के संचालक दीपक माली ने भी मानवता का परिचय दिया m