बैरगनियां: बैरगनिया में 244 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार
बैरगनिया गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 244 लीटर नेपाली शराब बरामद की। पुलिस की भनक लगते ही तस्कर शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब जब्त कर फरार तस्कर की तलाश शुरू कर दी है।