अंबिकापुर: अंबिकापुर शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित घुनघुट्टा बांध में 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है
आज दिनांक 25 सितम्बर 2026 दिन शुक्रवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित घुनघुट्टा बांध में 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार को युवक बांध पहुंचा था, जहां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने पानी में छलांग लगा दी। रात होने के कारण तलाश नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने खोज अभियान चलाया।