स्वतंत्रता सेनानी सरदार दर्शन सिंह का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस।
नानकमत्ता/खटीमा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं ग्राम सिसईखेड़ा निवासी सरदार श्री दर्शन सिंह जी का लगभग 100 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
राष्ट्र की स्वतंत्रता में योगदान देने वाले सरदार दर्शन सिंह का जीवन देशभक्ति, संघर्ष और समर्पण की मिसाल रहा। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और समाज के प्रति उनकी सेवाओं को क्षेत्रवासी सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ याद रखेंगे।
उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
ॐ शांति। 🙏
@topfans Uttarakhand live 24 Pushkar Singh Dhami Gopal Rana Udham Singh Nagar Police Uttarakhand #स्वतंत्रता_सेनानी #सरदार_दर्शन_सिंह #दुःखद_निधन #श्रद्धांजलि #नानकमत्ता #खटीमा #सिसईखेड़ा #उधमसिंहनगर #उत्तराखंड #UttarakhandNews #Nanakmatta #Khatima #FreedomFighter #Tribute #OmShanti #NanakmattaSahib