तिरोड़ी: गौहत्या के आरोपियों को जेल भेजा गया, तिरोड़ी पुलिस फरार आरोपी की तलाश में
तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गुडरुघाट में रविवार को शिव मंदिर के पास नाली में गौवंश का कटा हुआ सिर और मांस के टुकड़े मिलने की घटना हुई थी। इस पूरे मामले में तिरोड़ी पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 और बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू करते हुए बेहद तत्परता दिखाते हुए 3 लोगों को हिरासत में लिया था। इन तीनों ही आरोपियों