रायगढ़: नवागांव में सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, कहा- सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं
नवागांव में सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं और धूल के गुबार से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण सड़क पर बैठकर जल्द मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों के समर्थन में पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क करीब 15 साल से खराब हालत में है।