जिला मुख्यालय पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन
जिला मुख्यालय पर सांसद श्रीमती संध्या राय और विधायक भिण्ड श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह की उपस्थिति में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आयोजित यह तिरंगा यात्रा खण्डा रोड से प्रारंभ होकर सदर बाजार और गोलमार्केट होते हुये किला गेट पर समाप्त हुई। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों के बीच भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।
यात्रा में जिला कलेक्टर श्री किरोड़ी लाल मीना, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा, अपर कलेक्टर श्री राजन नाडिया, सीईओ जिला पंचायत श्री वीर सिंह चौहान, एसडीएम भिण्ड श्री अखिलेश शर्मा सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारीगण और जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। तिरंगा यात्रा में शालेय विद्यार्थी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नागरिक और सामाजिक संगठन प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। यात्रा के समापन पर किला गेट पर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर विधायक श्री कुशवाह और जिला कलेक्टर ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#HarGharTiranga
#HarGharTiranga2026
#भिण्ड
#Bhind
53 views | Bhind, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026