मोतिहारी में भू-माफिया राकेश शर्मा के घर बड़ी छापेमारी, 27 लाख कैश और हथियार बरामद; बेटा साहिल गिरफ्तार!
बिहार के मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भू-माफिया राकेश शर्मा के घर पुलिस ने बड़ी छापेमारी की है। तीन डीएसपी के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो राइफल, दो पिस्टल, करीब 100 कारतूस, छह बोतल ब्रांडेड शराब और 27 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा 65 से अधिक डीड रजिस्ट्री के कागजात भी जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
इस कार्रवाई के दौरान राकेश शर्मा के बेटे साहिल शर्मा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।
#MotihariNews #BiharNews #BiharBreakingNews #BiharPolice #PoliceRaid