सुल्तानगंज: भादों पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गंगा स्नान कर हजारों शिवभक्त देवघर रवाना
भादों पूर्णिमा के पावन अवसर पर शनिवार को अजगैबीनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, नेपाल और मिथिलांचल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्त सुल्तानगंज पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा अजगैबीनाथ धाम हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। देर शाम से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। देर रात से ही भक्