बांसजोर: बांसजोर की लोहड़ा घाटी में डस्ट लदा हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, चालक फरार
बांसजोर के लोहड़ा घाटी में डस्ट लदा 18 चक्का हाइवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त हाइवा का नंबर CG04PE6043 बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवा में डस्ट लदा हुआ था तथा आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद हाइवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।