शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय, थानाणी में ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर चिंता जताई और विकास कार्यों की घोषणा की।
भाटी ने भवन विहीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय थानाणी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय डबली (ग्राम पंचायत द्राभा) में कक्षा कक्ष निर्माण के लिए विधायक कोष से 6-6 लाख रुपये की अनुशंसा की। साथ ही थानाणी गांव में विद्युतीकरण के लिए विधायक कोष से 8.5 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत दोनों विद्यालयों में शौचालय निर्माण भी करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों में शिक्षा, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे लगातार प्रयास करते रहेंगे।
Ravindra Singh Bhati
Barmer, Barmer | Aug 15, 2026