नकुड: अम्बाला रोड पर पुलिस ने स्कूली छात्र-छात्राओं को डिजिटल अपराध के प्रति जागरूक किया
थाना प्रभारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा अम्बाला रोड में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्टिंग एवं सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई तथा बिना सत्यापन किसी सूचना को शेयर न करने के लिए जागरूक किया गया।*