मुज़फ्फरनगर: जीआईसी मैदान से गूंजा देशभक्ति का जज्बा, हजारों युवाओं ने दौड़ लगाई, डॉ. संजीव बालियान और कपिल देव ने किया शुभारंभ
मुज़फ्फरनगर के जीआईसी मैदान से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समर्पित युवा समिति द्वारा जज्बा दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में हजारों युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। तिरंगा लेकर दौड़ते युवाओं में देशभक्ति का जबरदस्त जोश दिखाई दिया।