Public App Logo
बांगो डैम में युवक ने लगाई छलांग, तेज बहाव में बहकर लापता कोरबा के बांगो डैम में 23 वर्षीय रंजीत यादव अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था। इसी दौरान 7 गेट खुले होने और करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बीच युवक ने रेलिंग से खुले गेट की ओर छलांग लगा दी। कुछ देर तक युवक पानी में तैरता नजर आया, लेकिन तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। घटना के बाद पुलिस और नगर सेना की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। ⚠️ अपील: डैम के गेट खुले होने और तेज बहाव के दौरान पानी के पास जाने या स्टंट करने से बचें। #BangoDam #Korba #KorbaNews #ChhattisgarhNews #BangoDamNews BreakingNews Chhattisgarh RaipurNews ViralNews RescueOperation DamNews - Dantewada News