सहारनपुर: भूतों वाली कावड़, सहारनपुर के अनोखे कावड़िए अंकित की 'कलयुगी कावड़' सड़क पर बनी चर्चा
हर साल कुछ नया कर कावड़ यात्रा में सुर्खियाँ बटोरने वाले सहारनपुर के कावड़िए अंकित ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे इस बार एक अनोखी कावड़ पेश की है जिसे उन्होंने नाम दिया है "कलयुगी कावड़"। पारंपरिक झांकी और ऊँचे कलशों की जगह इस कावड़ पर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर बैठा एक भूत और कावड़ के चारों ओर भूतों के मुखोटे लगे हैं। कावड़िए खुद जल की माला पहनकर भी नजर आ रहे हैं।