बगोदर: अटका मुंडरो रोड पर दो बाइकों की टक्कर, दो घायल
बगोदर थाना क्षेत्र के अटका मुंडरो रोड पर बिहारो शमशान घाट के समीप गुरुवार की शाम दो बाइक में आमने सामने में जोरदार टक्कर हो गई। घटना से दो लोग गंभीर रूप घायल हो गये।घटना के बाद आस पास के लोगो ने दोनों को ईलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया,जहां दोनो की प्राथामिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया।