बगोदर: अटका में महामैराथन दौड़ आयोजित, सोनी महिला वर्ग में और जसवंत पुरुष वर्ग में रहे अव्वल
बगोदर प्रखंड के अटका में युवा जागृति आदर्श क्लब के द्वारा रविवार को महा मैराथन दौड प्रतियगिता का आयोजन किया गया।जिसमें झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो के आलवे दिल्ली,पश्चिम बंगाल व उत्तर प्रदेश से करीब दो सौ धावक पहुचें और दौड लगाया।जिसमें पुरुषो के लिए सात किमी व महिलाओ के लिए पांच किमी रखा गया था।