*जोधपुर में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, 3 सवारी की जगह 12 सवारियां ठूंस-ठूंस कर भर रहे हैं - जागरूक नागरिक ने बनाया वीडियो*
जोधपुर में ई-रिक्शा चालकों द्वारा सवारियों की जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ का एक वीडियो एक जागरूक नागरिक द्वारा बनाया गया है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि के.एन. कॉलेज से पावटा रोड तक एक ई-रिक्शा में 12 सवारियों को भेड़-बकरियों की तरह भरकर लाया जा रहा था। 70 रुपये के लालच में एक ही रिक्शा में तीन टेंपो की सवारियां भरकर लाई जा रही हैं, जबकि नियमतः 3 से 4 सवारी ही अनुमत है।
वीडियो बना रहे नागरिक ने जब टोका तो चालक उल्टा बहस करने लगा और खुलेआम चुनौती देने लगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह ओवरलोड से हादसे का खतरा बना रहता है। अगर शाम के समय भीड़ में रिक्शा पलट गया तो जिम्मेदार कौन होगा?