ठेठईटांगर: ठेठईटांगर में दो जंगली हाथियों की मौजूदगी से दहशत
ठेठईटांगर प्रखंड में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर जंगली हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज के अनुसार, सुबह रानीबांध पावर हाउस के पास एक हाथी सड़क पर आया और बाद में जंगल की ओर चला गया। वहीं, सुबह करीब 6 बजे केरेया पंचायत के कुड़पानी गांव से एक अन्य अकेला हाथी गुजरा। उसने देवबहार में राशन डीलर के घर को नुकसान पहुंचाया और च