पथरगामा: पथरगामा - सापीन नदी में उफान से किसानों की बढ़ी चिंता, धान की फसल पर मंडराया खतरा।
प्रखंड क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण सापीन नदी उफान पर है। इससे जहां सोनारचक अमडीहा चंडीचक कुरावा चौरा उदयपुरा तरडीहा वही रानीपुर पड़वा बेलसर सिंह ओला पड़वा के किसानों की चिंता बढ़ गई है। निचले इलाके के खेत में पानी भर जाने से सैकड़ो बीघा भूमि में लगाए गए धान के बीज और पौधे के सड़ने की आशंका किसानों को सताई जा रही है।