रॉबर्ट्सगंज: आंगनबाड़ी केंद्र पटेहराटोला पर सेवा संकल्प सप्ताह के मौके पर अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन हुआ
पटेहरा टोला में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं की गोद भराई,व बच्चों के अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,यह कार्यक्रम आईसीडीएस के तहत आयोजित किया गया जिसमें तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई हुई,बच्चों का अन्नप्राशन किया गया इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां,सुपरवाइजर नेहा मौजूद,कार्यक्रम का आयोजन आंगनवाड़ी कविता कुशवाहा ने किया था।