हनुमानगढ़: टाउन पुलिस ने 70 लाख रुपए की कीमत की 341 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित एक बाइक सवार युवक को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लाख रुपए की कीमत के हेरोइन चिटा नशा सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से पुलिस ने 341 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल तलवाड़ा झील थाना प्रभारी राजपाल को सुपुर्द की गई है।