बेरो: करमचंद भगत महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी, रंगोली व चित्रण से सजा परिसर
Bero, Ranchi | Aug 14, 2026 बेड़ो के करमचंद भगत महाविद्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिसर की साफ-सफाई व आकर्षक साज-सज्जा के साथ छात्राओं ने फर्श पर तिरंगा और स्वतंत्रता दिवस से जुड़े सुंदर चित्र बनाए। प्रभारी प्रसन्नजीत मुखर्जी ने सभी से 15 अगस्त के झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह करते हुए सादर निमंत्रण दिया।