अंबाह: अंबाह में कांग्रेस ने खड़गे के कथित अपमान के विरोध में किया प्रदर्शन
Ambah, Morena | Aug 14, 2026 अम्बाह। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को अंबाह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रैली निकाली। हल्द्वानी में सभा के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी वरिष्ठ नेता का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता।