शिवहर: निर्माधीन पंचायत सरकार भवन के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
शिवहर के कुअमा पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के काम में धीमी प्रगति पर पंचायत राज पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्य में तेजी और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। निर्माण पूरा होने पर ग्रामीणों को बेहतर प्रशासनिक सेवा मिलेगा।