कैराना: कांधला में मुजफ्फरनगर सीमा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
Kairana, Shamli | Aug 12, 2026 कांधला में मुजफ्फरनगर सीमा के निकट सड़क हादसा हुआ है। बुधवार शाम करीब चार बजे मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए कांधला कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। घायल का नाम अजय बताया जा रहा है।