बरेली: बरेली के बदायूं रोड पर कांवड़ियों की सेवा में उमड़ा जनसैलाब, भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
बरेली में कांवड़ यात्रा के बीच बदायूं रोड प्रवेश द्वार पर बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर में रविवार को भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। शिवभक्तों के स्वागत में पुष्प वर्षा की गई और हजारों कांवड़ियों को जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को टी-शर्ट भी बांटी गईं। शिविर में पेयजल, भोजन, चिकित्सा, विश्राम