मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ, क्षेत्र संचालक ने दिखाई हरी झंडी
Manpur, Umaria | Oct 1, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे एक अक्टूबर से पर्यटन सत्र की शुरुआत हो गई है,क्षेत्र संचालक डॉ अनुपम सहाय ने ताला मुख्य प्रवेश द्वार पर पारंपरिक पूजा पाठ के बाद हरी झंडी दिखाकर पर्यटक जिप्सियों को पर्यटन क्षेत्र के लिए रवाना किया,इस मौके पर पार्क के अन्य अधिकारी एवं मौजूद रहे। इस दौरान पर्यटको मे खासा उत्साह देखा गया।