देहरादून: बीच सड़क चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान!
देहरादून के बल्लूपुर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बीच सड़क चल रही एक कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं उठता देख चालक ने तुरंत वाहन रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग को बुलाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
👉 राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
#Dehradun #Ballupur #CarFire #BreakingNews #Uttarakhand #DehradunNews #FireIncident #UK24X7News #उत्तराखंड #देहरादून #कारमेंआग #ब्रेकिंगन्यूज #दमकल #ताज़ाखबर #HindiNews #ViralNews #RoadSafety #LatestNews