मुसाफिरखाना: बाजार शुकुल ब्लाक परिसर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।
शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत अमेठी जनपद के बाजार शुकुल ब्लाक परिसर से ब्लाक कर्मियों द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई ।इस दौरान काफी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।