सिमडेगा: सिमडेगा में स्वतंत्रता दिवस पर 23 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, 4 लोगों को नियुक्ति पत्र मिला
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर सिमडेगा नगर भवन में कार्यक्रम आयोजित कर शुक्रवार के शाम 7:30 बजे 23 कर्मी और पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा चार लोगों को नियुक्ति पत्र दी गई मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उपायुक्त ,पुलिस अधीक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के मौजूदगी में सभी लोगों को सम्मानित किया गया।