राजपुर: करमेश्वर मंदिर पहुंचे CM साय, पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की की कामना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने एकदिवसीय प्रवास पर बलरामपुर जिले के ग्राम कर्रा स्थित प्रसिद्ध करमेश्वर मंदिर पहुंचे। हेलीकॉप्टर से पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने स्वयंभू भगवान भोलेनाथ के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यम