कपासन: मातृकुंडिया से श्री अमरनाथ कावड़ यात्रा संघ की ओर से कपासन तक निकाली गई कावड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
श्री अमरनाथ कावड़ यात्रा संघ की ओर से रविवार को मेवाड़ के हरिद्वार तीर्थस्थल मातृकुंडिया से कपासन तक करीब 30 किलोमीटर लंबी कावड़ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में कावड़ियों ने मातृकुंडिया पहुंचकर पवित्र कुंड पर पूजा-अर्चना की और कलशों में जल भरा। इसके बाद भगवान मंगलेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। अमरनाथ कावड़ यात्रा संघ