कैरो: PMLA कोर्ट के फैसले पर झामुमो नेता जय प्रकाश शर्मा नाराज, बोले- सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं
लोहरदगा झामुमो नेता जय प्रकाश शर्मा ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे 30 सितंबर को आए विशेष PMLA कोर्ट के फैसले पर गहरी नाराजगी जताते हुए कड़ा विरोध व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ की जा रही कार्रवाई न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है।