सेवा संकल्प अभियान: सरकार आपके द्वार शिविर में उच्च शिक्षा विभाग ने छात्राओं को दिया 'गाँव की बेटी' योजना का लाभ
--
मध्यप्रदेश शासन के महत्वाकांक्षी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निवाड़ी कलेक्टर महोदया के निर्देशन में आज जिले में "सरकार आपके द्वार" शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ मो नसीम खान के निर्देशन में शिविर में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा "गाँव की बेटी" योजना के तहत छात्राओं को लाभ प्रदान किया गया।
शासन के निर्देशानुसार जो विद्यार्थी विगत वर्षों में दस्तावेजों की कमी या अन्य कारणों से इस योजना का लाभ नहीं ले पाए थे, उन्हें सरकार द्वारा पुनः मौका दिया जा रहा है। शिविर में ऐसे आवेदनों का तत्काल निराकरण कर मौके पर ही लाभ प्रदान किया गया।
इसी क्रम में आज नगरीय क्षेत्र में आयोजित शिविर में कु. शिवानी तिवारी, बी.एससी. सेकंड ईयर की छात्रा, जिनका दस्तावेज में कमी के कारण पूर्व में फार्म नहीं भर पाया था, का आवेदन तत्काल निराकृत कर उन्हें योजना का लाभ प्रदान किया गया। योजना का लाभ मिलने से छात्रा काफी खुश नजर आई। छात्रा ने इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे मिलने वाली राशि का उपयोग वह अपनी आगे की पढ़ाई में करेगी।इसी क्रम में 3 अक्टूबर को ग्राम ऊबोरा में अयोजित विकासखण्ड स्तर पर आयोजित शिविर में गांव की बेटी प्रभारी डॉ वीना गुप्त , डॉ अल्पना सिंह ने ग्रामवासियों को शासन की इस महत्वाकांक्षी गांव की बेटी एवं अन्य योजना के बारे में बताया
इस अवसर पर सेवा संकल्प नोडल प्रभारी महेश कुमार अहिरवार, छात्रवृत्ति प्रभारी राकेश कुमार सौर एवं संजीव अहिरवार सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #jansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026