कौंच: रामकुंड कॉलोनी कोंच में एक सप्ताह में ध्वस्त हुई नाली, बारिश ने खोली निर्माण की पोल, नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के आरोप
Konch, Jalaun | Aug 15, 2026 कोंच की रामकुंड कॉलोनी में जल निकासी के लिए करीब एक सप्ताह पहले बनाई गई नाली पहली बारिश में ही टूट गई। शनिवार दोपहर 12 बजे स्थानीय लोगों ने निर्माण में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। लोगों का आरोप है कि नाली में पर्याप्त गिट्टी-सीमेंट का मसाला नहीं डाला गया।