गौरिहार: बसराही में बच्चों ने मंत्री का काफिला रोककर सड़क-बिजली की समस्याएं बताईं, वीडियो वायरल
गौरिहार क्षेत्र के बसराही में स्कूली छात्र-छात्राओं ने वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार का काफिला रोककर स्कूल की सड़क और बिजली से जुड़ी समस्याएं बताईं। बच्चों ने पक्की सड़क और अन्य सुविधाओं की मांग रखी। मंत्री ने बच्चों की बात सुनकर जल्द सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया। जिसका वीडियो शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।