जौनपुर: जौनपुर की 1734 पंचायतों में लगाए जाएंगे सूचना बोर्ड
जौनपुर जिले की सभी 1734 ग्राम पंचायतों में अब सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। इन बोर्डों पर गांव में संचालित विकास योजनाओं, स्वीकृत कार्यों, लागत, कार्य की प्रगति और लाभार्थियों से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बज