महोबा: महोबा के चांदो गांव के एक युवक ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Sep 29, 2026 महोबा के चांदो गांव निवासी तुलाराम के 26 वर्षीय पुत्र संतराम ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया है। जिसके चलते युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरखे में युवक का इलाज किया जा रहा है।