भरथना: बकेवर परसोली ओड़मपुर में घर में फंदे पर लटका मिला 46 वर्षीय विशेष सिंह यादव का शव, हत्या की आशंका जताई गई
बकेवर थाना क्षेत्र के परसोली ओड़मपुर गांव में बुधवार सुबह सात बजे 46 वर्षीय विशेष सिंह यादव पुत्र स्व सुन्दर सिंह यादव का शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। पत्नी और बेटी ने हत्या किए जाबे की आशंका जताई वही ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। परिजनों ने कार्रवाई होने नही तक दोपहर 12:30 बजे शव नहीं उठने दिया।