आज मायाराम महाविद्यालय मेढ़ौली सिंगरौली परिसर में 80 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के फाउंडर एवम सिंगरौली जिले के वरिष्ठ पूर्व विधायक श्री रामलल्लू बैस जी के द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ वंदे मातरम् गीत हुआ
राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि देश की आजादी हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आज प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश के विकास और समाज की बेहतरी में अपना योगदान दे।
कार्यक्रम के अंत प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री बद्री नारायण बैस जी द्वारा सभी को राष्ट्रहित, सामाजिक एकता एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया
उक्त आज़ादी पर्व में प्रबन्ध समिति के सचिव , उपाध्यक्ष ,सदस्य गण वा महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ सहित विद्यार्थियों की उपस्थिति समारोह संपन्न हुआ ।।