पथरिया: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के वंशज नाथूराम सैनी ने गांधी चबूतरे पर फहराया तिरंगा, निवास पहुंचकर किया सम्मानित
Patharia, Damoh | Aug 16, 2026 पथरिया के झंडा चौक स्थित गांधी चबूतरे पर स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के वंशज नाथूराम सैनी ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का प्रदेशवासियों के नाम संदेश पढ़ा। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, अधिवक्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। रविवार शाम 5 बजे लक्ष्मण सिंह ने उनके निवास पहुंचकर सम्मानित किया।